{"_id":"672e1f0fe2f2145cf80355a0","slug":"orthopedic-opd-closed-patients-wandered-for-treatment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-116838-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ऑर्थाेपेडिक ओपीडी बंद, इलाज के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ऑर्थाेपेडिक ओपीडी बंद, इलाज के लिए भटके मरीज
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे मरीज।-संवाद
बलरामपुर। हड्डी से संबंधित रोगों के इलाज के लिए ओपीडी पहुंचे मरीज शुक्रवार को भटकते नजर आए। जिला मेमोरियल चिकित्सालय में तैनात दो आर्थो चिकित्सकों में से एक की मेडिकल कैंप में विभागीय ड्यूटी थी तो दूसरे चिकित्सक सीएल अवकाश पर थे। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हड्डी रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. पंकज वर्मा व डॉ. उमेश कुशवाहा दोनों का कक्ष बंद रहा। चिकित्सक को दिखाने आए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। मरीजों को कोई जानकारी देने वाला भी नहीं था कि चिकित्सक ओपीडी में रहेंगे या नहीं। ऐसे में दूरदराज से आए मरीज चिकित्सक कक्ष के बाहर घंटों बैठे रहे। विभाग के कर्मचारियों के अनुसार डॉ. पंकज वर्मा की ड्यूटी शुक्रवार को मेडिकल कैंप में लगी हुई थी। वहीं डॉ. उमेश कुशवाहा ने फोन पर बताया कि आज उनका सीएल अवकाश है।
इलाज के लिए परेशान हुए मरीज
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में चिकित्सक का इंतजार कर रहे केवटनडीह निवासी प्रहलाद ने बताया कि वह अपने बेटे के हाथ का प्लास्टर दिखाने आए हैं। हड्डी रोग के दोनों चिकित्सक का कमरा बंद है। कोटिया गांव के अतुल ने बताया कि उनके हाथ में सूजन है। चिकित्सक को दिखाने आए थे। इसी तरह कमला, उर्मिला व शहनाज सहित अन्य मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। काफी इंतजार के बार बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
चिकित्सक के पास दूसरा काम भी है
जिला मेमोरियल अस्पताल ने बताया कि वह न्यायालय गए हुए हैं। ओपीडी में बैठने के अलावा चिकित्सक के काम दूसरा काम भी है। - डॉ. शारदा रंजन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक