फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Orders for action in Madrasa dispute

Balrampur News: मदरसा में विवाद में कार्रवाई के आदेश

Thu, 23 Oct 2025 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Orders for action in Madrasa dispute
बलरामपुर। शहर स्थित अनुदानित मदरसा जामिया अहले सुन्नत फखरुल उलूम में अनियमितता और प्रबंधन विवाद में कार्रवाई की तैयारी तेज हाे गई है। मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ आरोपों की जांच कर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, मदरसे की मान्यता निलंबन के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

परिषद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य सादिक अली ने शासनादेशों की अवहेलना की। शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न की। मदरसे में विवाद को लेकर पहले कई जांच और पत्राचार किए जा चुके हैं। 25 सितंबर 2025 को मदरसा बोर्ड ने आदेश दिया था कि वर्तमान कार्यवाहक प्रधानाचार्य को हटाया जाए और अब्दुल वहाब खां को कार्यभार सौंपा जाए। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर चार्ज नहीं दिया गया।
विज्ञापन

17 अक्टूबर को बोर्ड ने फिर से आदेश जारी किए और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य अब्दुल वहाब खां का कहना है कि उन्हें मदरसा बोर्ड से बहाल किया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अब तक चार्ज नहीं दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यशवंत मौर्य ने बताया कि परिषद का पत्र प्राप्त हुआ है। आदेश का परीक्षण किया जा रहा है, उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed