फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Opposition parties develop family not country: Pankaj Choudhary

देश का नहीं बल्कि परिवार का विकास करती हैं विपक्षी पार्टियां:पंकज चौधरी

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties develop family not country: Pankaj Choudhary
बलरामपुर। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस, सपा तथा बसपा देश तथा प्रदेश का नहीं बल्कि खुद के परिवार का विकास करती हैं। भाजपा ने परिवार के विकास का मिथक तोड़ दिया है। पार्टी सबका साथ सबका विकास के संकल्प पर तेजी से आगे बढ़ रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार शाम पचपेड़वा नगर के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह दिन रात मेहनत कर प्रदेश को अग्रणी प्रदेशों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है यह सराहनीय है। गरीबों को मकान, फ्री राशन, कोविड वैक्सीन तथा आयुष्मान कार्ड के तहत फ्री इलाज की सुविधा केवल भाजपा सरकार ने ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की सरकारें लोगों का नहीं बल्कि खुद तथा अपने परिवार का विकास करती रही हैं। उन्होंने लोगों से क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को अपार जनसमर्थन देने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूबे के राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, नौजवान की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।
2022 में सरकार बनने के बाद भाजपा यह वादा करती है कि उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी प्रदेश बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर केन्द्र सरकार ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।
क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक की सराहना की। सम्मेलन को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, साईं ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, प्रदेश के दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री चंद्रराम चौधरी ने भी संबोधित कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

कार्यक्रम में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, सुरेश कुमार सिंह शेरा, धर्मेन्द्र पांडेय, पद्मिनी सिंह, फूलमती, अमित जायसवाल व रकीब खान समेत तमाम भाजपाई व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed