{"_id":"6af5f88ce2bf3d2ed806ffb0","slug":"operations-have-been-at-a-standstill-for-five-months-patients-are-left-in-the-lurch-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157706-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पांच महीने से ठप है ऑपरेशन, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पांच महीने से ठप है ऑपरेशन, भटक रहे मरीज
Thu, 12 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में बंद सर्जन का कक्ष। संवाद
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में बीते पांच महीने से सर्जन की तैनाती नहीं होने के कारण ऑपरेशन ठप पड़े हैं। इस दौरान सैकड़ों मरीजों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च कर छोटे-मोटे ऑपरेशन कराने पड़े हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के बीच मामला उलझने के कारण जिला अस्पताल में सर्जन की तैनाती नहीं हो पा रही है। इस गंभीर समस्या की ओर न तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है और न ही जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता दिखा रहे हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय को पंडित अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पहले जिला अस्पताल में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्जन की तैनाती की जाती थी। जून में यहां तैनात सर्जन डॉ. आरडी रमन का गैर जनपद में स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से चिकित्सकों की तैनाती की जानी है। इसी प्रक्रिया के चलते पांच महीने से अस्पताल में सर्जन का पद रिक्त है।
बृहस्पतिवार को अस्पताल में सर्जन का कक्ष बंद मिला। बाहर खड़े जगदेवा गांव के बसंतलाल ने बताया कि उनके बेटे की पीठ पर फोड़ा हो गया है। वह उसे सर्जन को दिखाने अस्पताल आए थे, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। फूलपुर की कमला देवी ने बताया कि उन्हें पथरी की समस्या है और पेट में तेज दर्द हो रहा है। उन्हें सर्जन को दिखाकर ऑपरेशन कराना था, लेकिन दो महीने से अस्पताल में सर्जन नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह राहुल वर्मा, अखिलेश कुमार और मनोज भी सर्जन के नहीं मिलने से परेशान दिखे।