फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Only 15 complaints were settled in 174

174 में सिर्फ 15 शिकायतों का निपटारा

Wed, 17 Feb 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Only 15 complaints were settled in 174
बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों में बुधवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। तीनों तहसीलों में प्राप्त 174 प्रार्थना पत्रों की तुलना में मात्र 15 का मौके पर निपटारा हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस के फरियादियों ने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में पुलिस व राजस्व टीम पर हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने की। एएसपी अरविंद मिश्र की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादी हरैया थाना क्षेत्र के देवनगर निवासिनी कुशमा ने आरोप लगाया कि तीसरी बार समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या हल नहीं हो पाई है। बैनामे की जमीन से अवैध कब्जा न हटवाने के लिए अधिकारियों के चौखट का चक्कर काट रही हूं।
विज्ञापन

एडीएम ने तत्काल पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर जाकर समस्या निराकरण कराने का निर्देश दिया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे 51 प्रार्थना पत्रों को विभाग के पोर्टल पर अपलोड कराकर समय से निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। सुनवाई के दौरान एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ उदयराज, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। मौके पर 47 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने आरोप लगाया कि कई बार उतरौला से सादुल्लाहनगर, मनकापुर, अयोध्या, प्रयागराज तक परिवहन की बसों का संचालन कराने और हॉटन रोड तिराहे से उतरौला, पचपेड़वा, जैतापुर मार्ग का निर्माण कराने के लिए मांग की लेकिन प्रशासन की तरफ से जनहित के कार्य को कराने में अनदेखी की गई।

एसडीएम ने आदिल हुसैन की समस्या का तत्काल निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ आरआर सिंह व तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। 72 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान सीओ वरुण कुमार मिश्र व तहसीलदार शेख आलमगीर सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed