फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Online classes will run till 23

23 तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Online classes will run till 23
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से विशेष सावधानी बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों को 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। विद्यालयों के बंद रहने पर गुरुजनों को ऑनलाइन क्लास चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

गुरुजन ऑनलाइन क्लास संचालित कर कोर्स पूरे कराएंगे। अभिभावकों का आरोप है कि महंगाई के दौर में अपने बच्चों के लिए न तो मोबाइल खरीद सकते हैं और न ही नेटपैक रिचार्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष ने सोमवार को बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार व कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए शासन ने 23 जनवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न बुलाने का दिशा-निदेश जारी किया है। शासन के निर्देश पर एडीएम ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभागों के साथ स्वास्थ्य विभाग व तीनों तहसीलों के एसडीएम आदि को सुझाव दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को न बुलाएं बल्कि उनकी ऑनलाइन क्लास चलाकर पढ़ाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि शासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा आवासीय व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के उपस्थित न रहने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा चुनाव व अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों को संबंधित विद्यालयों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। उपस्थिति के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रहेगा। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शासन के अग्रिम आदेश तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाना होगा।

बातचीत के दौरान अभिभावकों ने बताया कि गरीबी के कारण वे अपने बच्चों के लिए न तो मोबाइल खरीद सकते हैं और न ही महंगा नेटपैक रिचार्ज करवा सकते हैं। अभिभावकों के लिए बच्चों को ऑनलाइन क्लास करा पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed