फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Online classes will run in 22 state schools

22 राजकीय स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास

Mon, 14 Jun 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Online classes will run in 22 state schools
बलरामपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के 22 राजकीय स्कूलों में कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी। वर्चुअल बैठक में राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों व हेडमास्टरों को ऑनलाइन क्लास चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों के सभी शिक्षकों को कक्षा छह, नौ व 11 में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने का सुझाव दिया गया है। कार्यशाला से अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम ने सोमवार को बताया कि उनकी अध्यक्षता में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के जिले के 22 राजकीय स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों, हेडमास्टरों व शिक्षकों के साथ कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों व समाधान विषय पर तीन सत्रों में वर्चुअल कार्यशाला की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में चार और द्वितीय व तृतीय पाली में नौ-नौ राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य, हेडमास्टर व शिक्षक वर्चुअल कार्यशाला में शामिल हुए। डीआईओएस ने सभी को निर्देश दिया कि कोरोना महामारी के दौर में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए व्हाट्एसप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन क्लास चलाएं।
व्हाट्सएप ग्रुप में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जोड़ें जिससे कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित न रहें। वर्चुअल कार्यशाला से अनुपस्थित प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है जिन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यशाला के संयोजक व संचालक शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने बताया कि वर्चुअल कार्यशाला प्रथम सत्र में राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा, बालिका इंटर कालेज उतरौला, गैसड़ी व इटईरामपुर के सभी स्टाफ शामिल हुए। द्वितीय सत्र में राकीय हाईस्कूल बघेलखंड, बहादुरगंज, चमरुपुर, मिर्जापुर, देवरिया मुबारकपुर, महराजगंज तराई, मधवाजोत व देवरिया जंगली की कार्यशाला हुई।
तीसरे सत्र में राजकीय हाईस्कूल रुधौली बुजुर्ग, छपिया सुखरामपुर, रामगढ़ मैटहवा, शिवपुर महंथ, सहजौरा, हरहटा, रमनगरा, चकवा व विराहिमपुर के स्टाफ वर्चुअल कार्यशाला में जोड़े गए।

राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन कुमार पांडेय ने राजकीय स्कूलों में कक्षा छह, नौ व 11 में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने का सुझाव दिया। प्रधानाचार्य विनय मोहन त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, कांति, उमेश पांडेय, विनोद कुमार, शहनाज अमीन, रक्षा शुक्ला व हफीर्जरहमान ने अपने सुझाव दिए। कार्यशाला में राजकीय स्कूलों के शिक्षकों ने भी शामिल होकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed