फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Onion Bench remains garden department at cheap price

सस्ते दाम पर प्याज बेंच रहा उद्यान विभाग

Thu, 03 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Onion Bench remains garden department at cheap price
बलरामपुर। जिला उद्यान विभाग ने सस्ते दाम पर लोगों को प्याज मुहैया कराने के लिए कमर कस ली है। जिले के तीन स्थानों पर विभाग की तरफ से प्याज बिक्री केंद्र खोला गया है। विकास भवन परिसर के बिक्री केंद्र का शुभारंभ सीडीओ अमनदीप डुली ने किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सरकार ने प्याज पर बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए नायाब तरीका ढूंढा है। जिला उद्यान विभाग की तरफ से सस्ते दाम पर लोगों को प्याज उपलब्ध कराए जा रहे है। जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने कहा कि विकास भवन परिसर के साथ-साथ कृषि उत्पादन मंडी परिषद एवं औद्यानिक उत्पादन विपणन सहकारी समिति भगवतीगंज में भी प्याज बिक्री केंद्र खोले गए है।
विज्ञापन

इन बिक्री केंद्रों को प्याज की कीमतों में निचले स्तर तक आने तक संचालित किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने अपील किया है कि विभाग के केंद्रों पर पहुंचकर सस्ते रेट पर प्याज खरीदें और बिचौलियों की धन उगाही से बचें। केंद्रों पर आने वाले लोगों को 40 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज दिया जाएगा। इस अवसर पर डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed