फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One thousand students gave talent search test

एक हजार विद्यार्थियों ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा

Mon, 03 Oct 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
One thousand students gave talent search test
बलरामपुर। प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम करती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और वे खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने का प्रयास करते हैं। ये बातें शिवा कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार नंदा ने रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा की शुरूआत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान गत पांच वर्षों से परीक्षा कराई जा रही है। स्वर्गीय श्यामलाल वर्मा की स्मृति होने वाली इस प्रतियोगिता के टॉपर बच्चों को 31 अक्तूबर को कॉलेज के स्थापना दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है।
विज्ञापन

श्रीराम तीर्थ चौधरी महाविद्यालय के प्राचार्य हवलदार वर्मा ने बताया कि परीक्षा श्रीराम तीर्थ कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा, गौरा व लोकहित इंटर कॉलेज दुधरा गैड़ास बुजुर्ग में हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के एक हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed