फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One died in Balrampur, 65 positive

कोरोना से एक की मौत, 65 मिले पॉजिटिव

Wed, 12 May 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
One died in Balrampur, 65 positive
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 65 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उतरौला के पटेलनगर निवासिनी प्रभावती (75) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 11 मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर उन्हें लेवल-2 कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान 12 मई को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 65 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे अधिक बलरामपुर के दिनमागंज व पचपेड़वा के कोहरगड्डी में 10-10 व रेहरा बाजार के भगवानपुर में 9 लोग शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।

जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 6181 हो गई है। 5231 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 107 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 843 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed