फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   One and half lakh rupees were defrauded in name of land sale in Balrampur FIR registered against two accused

UP News: भूमि बिक्री के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगे, दो आरोपियों पर केस दर्ज; एक जमीन का दोबारा कर दिया बैनामा

Fri, 27 Feb 2026 03:43 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 03:43 PM IST
सार

बलरामपुर में भूमि बिक्री के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रह रहे व्यक्ति को बिना हिस्से वाली जमीन का बैनामा कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
One and half lakh rupees were defrauded in name of land sale in Balrampur FIR registered against two accused
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में भूमि बिक्री के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यहां बिना हिस्से वाली जमीन बेच दी गई। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। अमहवा गांव निवासी राघुवेंद्र प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार वह रोजगार के सिलसिले में अधिकांश समय मुंबई में रहते हैं। गांव आने पर ग्राम अमहवा निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र मिश्रा ने अपनी भूमिधरी भूमि गाटा संख्या 141 में से 0.0610 हेक्टेयर भूमि 1.50 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया। सहमति के बाद प्रार्थी ने बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किया और 5 दिसंबर 2024 को विधिवत बैनामा पंजीकृत करा लिया। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद जब उन्होंने भूमि पर कब्जा लेने के लिए पैमाइश कराई तो राजस्व अभिलेखों में खुलासा हुआ कि संबंधित गाटा संख्या में विक्रेता का कोई हिस्सा शेष नहीं था, क्योंकि वह पूर्व में पूरी भूमि विक्रय कर चुका था। आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में गांव के ही राधेश्याम ने भी साठगांठ कर फर्जी बैनामा कराने में सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए गांव में न दिखने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed