{"_id":"672e22560333ad5a7106d9df","slug":"on-tribal-pride-day-meetings-will-be-held-in-tharu-dominated-villages-balrampur-news-c-99-1-brp1003-116843-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जनजातीय गौरव दिवस पर थारू बहुल गांवों में होंगी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जनजातीय गौरव दिवस पर थारू बहुल गांवों में होंगी सभा
विज्ञापन
बलरामपुर। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन थारू बहुल 12 ग्राम पंचायतों में विशेष चौपाल, ग्राम सभा व प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम के आयोजन के लिए 10-10 हजार रुपये शासन से दिए जाएंगे।
शासन की तरफ से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दिन गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक की 12 थारू बहुल ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा व प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें जनजातीय लोगों को वनक्षेत्र अधिकार अधिनियम, पंचायत विकास सूचकांक व सतत विकास लक्ष्य सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जनजातीय लोगों को जागरूक करने के लिए शासन स्तर से विशेष तौर पर मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। बलरामपुर के लिए पंचायती राज विभाग के डीपीएम संदीप कश्यप को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्हीं की निगरानी में 12 ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर को सभा व प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। 12 ग्राम पंचायतों में सभा के आयोजन के लिए एक लाख 20 हजार रुपये शासन से मिलेंगे।
इन ग्राम पंचायतों में होगी सभा
बलरामपुर का गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक की कुछ ग्राम पंचायत थारू बहुल में आती हैं। 15 नवंबर को गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवलगढ़, बेतहनिया कन्हईडीह, मुतेहरा तथा पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रजडेरवा थारू, विशुनपुर विश्राम, भगवानपुर कोडर, भुसहर ऊंचवा, भुसहर पुरई, चंदनपुर, कोहरगड्डी, सेमरहवा, इमिलिया कोडर में सभा व प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना है।