फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   On the spot test water quality of water cooler

Balrampur News: मौके पर परखी वाटर कूलर के पानी की गुणवत्ता

Thu, 10 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
On the spot test water quality of water cooler
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल के पैथालॉजी में जांच करती मंडलीय टीम के सदस्य।
बलरामपुर। क्वालिटी एश्योरेंस सेल की मंडलीय टीम ने जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अयोध्या मंडल के परामर्शदाता डॉ. अमित शुक्ला की अगुवाई में 22 बिंदुओं पर कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल में मुहैया सुविधाओं का मूल्यांकन कर उन्हें परखा। इस दौरान टीम की मौजूदगी में ही जल निगम के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर वाटर कूलर के पानी की गुणवत्ता को भी परखा। इस पर संतुष्टि जताते हुए टीम सदस्यों ने ऑपरेशन कक्ष के बाहर नोटिस बोर्ड लगवाने का निर्देश अस्पताल के सीएमएस को दिया।
विज्ञापन

कायाकल्प के तहत अस्पताल के मूल्यांकन के दौरान अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सफेद ब्लेजर पहनकर काम करते दिखे। सुबह 11 बजे मंडलीय टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने ओपीडी, वार्ड व अस्पताल परिसर की साफ-सफाई देखी। यहां मरीजों को मिलने वाली सुविधा, बायोमेडिकल वेस्ट, संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए किए गए उपाय, मेडिकल चेकअप, संसाधनों का रखरखाव, पेयजल की गुणवत्ता तथा स्टोर रूम व दवा काउंटर को देखा।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने अस्पताल में लगे अग्नि शमन यंत्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, आरकेएस रिपोर्ट तथा ओपीडी पंजिका को भी जांचा परखा। टीम की सलाह पर क्वालिटी प्रबंधक डाॅ. रुचि पांडेय ने जल निगम के कर्मचारियों को बुलाकर परिसर में लगे वाटर कूलर के पानी की जांच भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि मंडलीय मूल्यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर केंद्रीय मूल्यांकन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. शारदा रंजन, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह, डाॅ. हीरालाल, डॉ. अजय कुमार पांडेय व डॉ. रिषी श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक व स्टॉफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed