फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   omicron

ओमिक्रॉन को लेकर पांच अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल

Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
omicron
बलरामपुर। कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की परख की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल सहित जिले के पांच अस्पतालों में मॉकड्रिल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की परख की गई। कोरोना मरीज आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने तथा इलाज के लिए संसाधनों के इस्तेमाल का पूर्वाभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पतालों में मॉकड्रिल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन व कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय, सीएचसी श्रीदत्तगंज, सीएचसी उतरौला, सीएचसी नंदनगर खजुरिया एवं सीएचसी तुलसीपुर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान सभी अस्पतालों में कोरोना मरीज के आने पर उसे एंबुलेंस से उतारने, वार्ड में भर्ती करनेे, इलाज के लिए वेंटीलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि का उपयोग करने तथा दवा आदि देने का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की देखभाल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को किस तरह खुद को संक्रमण से बचना है इसका तरीका भी बताया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में संयुक्त निदेशक कार्मिक डा. राज कुमार ने मॉकड्रिल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की परख की।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित बीएसएल-2 लैब का जायजा भी लिया। संयुक्त निदेशक ने गांवों में कोरोना को लेकर सक्रियता परखने के लिए जेल रोड व कलवारी गांव में निगरानी समितियों के पास उपलब्ध संसाधनों की भी जानकारी ली। दवाएं कम होने पर तुरंत दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसी तरह एसीएमओ डा. एके सिंघल ने सीएचसी नंदनगर खजुरिया, एसीएमओ डा. बीपी सिंह ने सीएचसी तुलसीपुर, एसीएमओ डा. एसके श्रीवास्तव ने सीएचसी श्रीदत्तगंज एवं एसीएमओ डा. जय प्रकाश ने सीएचसी उतरौला में मॉकड्रिल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed