फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Obscene message sent to group of female health workers

महिला स्वास्थ्य कर्मी ग्रुप पर अश्लील मैसेज

Tue, 15 Sep 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Obscene message sent to group of female health workers
बलरामपुर। सीएचसी तुलसीपुर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के सूचना आदान प्रदान के लिए सोशल मीडिया पर बने कम्युनिटी हेल्थ ग्रुप पर अस्पताल के ही अकाउंट मैनेजर ने अश्लील मैसेज भेज दिया। मैसेज प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया। भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपी एकाउंट मैनेजर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में भाजपा कार्यकर्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर कम्युनिटी हेल्थ ग्रुप बनाया है। इसमें ब्लॉक की सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना आदान-प्रदान के लिए जोड़ा गया है। इसी ग्रुप पर अस्पताल के ब्लॉक अकाउंट मैनेजर बृजेश कुमार भी जुड़े हैं। बीते दिनों शराब पीकर बृजेश ने इस ग्रुप पर एक अश्लील मैसेज भेज दिया।
विज्ञापन

इस मैसेज से महिला स्वास्थ्य कर्मी अपमानित महसूस कर रही हैं। सुधीर ने मुख्यमंत्री से बृजेश कुमार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि शराब पीकर बृजेश ने अश्लील मैसेज ग्रुप पर पोस्ट किया था। ग्रुप को ही डिलीट कर दिया गया है। बृजेश के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed