{"_id":"672ba7113a453b0c630f1048","slug":"obaridihs-team-won-in-kabaddi-and-kho-kho-balrampur-news-c-99-1-slko1019-116767-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कबड्डी व खो-खो में ओबरीडीह की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कबड्डी व खो-खो में ओबरीडीह की टीम ने मारी बाजी
Wed, 06 Nov 2024 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सहजौरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में ओबरीडीह की टीम ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रोहणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय ओबरीडीह प्रथम व न्याय पंचायत बूधीपुर द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में ओबरीडीह को पहला व बूधीपुर काे दूसरा स्थान मिला। लंबी कूद व ऊंची कूद में सोनी प्रजापति ने बाजी मारी। बीईओ ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैयद अब्दुल बारी, सैयद अब्दुल कारी, इरशाद अहमद, कमाल अहमद, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।