{"_id":"6106de748ebc3e843d7e8c2d","slug":"o-level-computer-training-will-provide-employment-opportunities-balrampur-news-lko5894844183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण से मिलेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण से मिलेंगे रोजगार के अवसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण से बेरोजगारों को रोजगार पाने के अवसर मिलेंगे। पिछड़े वर्ग के 35 वर्ष तक आयु वाले युवक युवतियों को प्रशिक्षण दिलाने में सरकारी मदद दी जाएगी। आवेदन करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से तिथियां निर्धारित की गई है। 10 अगस्त के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे। निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बीते दिन बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पिछड़े वर्ग के 35 वर्ष तक की आयु वाले बेरोजगार युवक युवतियों को ओ-लेवल व ट्रिपल-सी कंप्यूटर में प्रशिक्षण दिलाने वाली योजना शुरु की गई है।
भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं की तरफ से पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को ओ लेवल व ट्रिपल-सी कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वेब पोर्टल पर 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र वाले ऐसे युवक-युवतियां जिनकी आय एक लाख रुपये सालाना से अधिक न हो और जो किसी भी संस्था में अध्ययनरत न हो। ऑनलाइन आवेदन के लिए दिशा निर्देश/समय सारिणी वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
आवेदन के बाद संस्था की तरफ से ऑनलाइन भरे गए प्रति को डाउनलोड कर प्रिंट आउट पर हस्ताक्षर करके सभी अभिलेखों जैसे आय, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व शैक्षिक योग्यता की दो सेटों में प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के दफ्तर में 10 अगस्त तक हार्डकापी के रूप में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।