फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now women should file complaints in the reporting post

अब महिलाएं रिपोर्टिंग चौकी में दर्ज कराएं शिकायतें

Mon, 08 Mar 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now women should file complaints in the reporting post
गोंडा के नवाबगंज में महिला रिपोर्टिंग चौकी का उद्घाटन करतीं विधायक प्रेम नरायन पांडेय व डा राजश? - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। अब महिलाएं बेझिझक होकर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में अपनी शिकायतें दर्ज कराएंगी। मिशन शक्ति अभियान को सशक्त बनाने के लिए थाना नवाबगंज में सोमवार को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना की है। जिसका वर्चुअल उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर किया। इसके बाद नवाबगंज थाना परिसर में स्थापित की गई महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तरबगंज के विधायक प्रेम नरायन पांडेय तथा गोनार्द हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक डॉ. राजश्री सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

विधायक तरबगंज ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। जिसके तहत महिलाओं को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं की भूमिका हमेशा अग्रणी की रही है हर काल खंड में इनकी पूजा हुई है तथा उन्हें समाज में सम्मान मिला है। डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि हर महिला को जागरूक करना समाज के सभी लोगों का दायित्व है। महिला चौकी स्थापित होने से महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और उनकी शिकायतों के निस्तारण में तेजी आयेगी। नगर पालिका अध्य्क्ष डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि महिला अब अबला नहीं हैं वह सबला है। अंतरिक्ष से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं की उपयोगिता और प्रभाव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को बाल विकास परियोजना अधिकारी रमा सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एएसपी शिवराज ने भी संबोधित किया। एएसपी ने कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। हमे प्रण लेना चाहिए कि जाने अनजाने में हम किसी महिला का उत्पीड़न न करेंगे और न होने देंगे। कहा कि महिला रिपोर्टिंग चौकी की स्थापना महिलाओं त्वरित न्याय दिलाने के लिए की गई है। जिसमें सिर्फ महिला उपनिरीक्षक व महिला सिपाही की तैनाती होगी, महिलाएं बिना झिझक के चौकी में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर समाज में अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूवे, सपना सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, रग्घू यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी महाबीर सिंह, थाना प्रभारी राजेश सिंह, सुखबीर सिंह भदौरिया, कस्बा चौकी प्रभारी मदनलाल गौतम, सरयू घाट चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा समिति का हुआ गठन
महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी के उद्घाटन के दौरान महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। जो महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी। सुरक्षा समिति में शामिल महिलाएं पीड़ित महिलाओं की जानकारी लेकर उनकी मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed