फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now wheat will be procured only from farmers who have done farmer registration

Balrampur News: अब फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों से ही होगी गेहूं की खरीद

Fri, 10 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now wheat will be procured only from farmers who have done farmer registration
फोटो-16- बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति ​स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते संभागीय खाद्
बलरामपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने में किसानों के सामने एक और समस्या खड़ी हो गई है। नए नियम के तहत अब फार्मर रजिस्ट्री (किसान पहचान पत्र) बनवाने वाले किसान ही क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। ऐसे में फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन



किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। चार क्रय एजेंसियों को दो लाख 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। नौ अप्रैल तक जिले में 241.84 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इसी बीच विपणन विभाग की तरफ से नया नियम लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब फार्मर रजिस्ट्री (किसान पहचान पत्र) न बनवाने वाले किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ नहीं ले पाएंगे। गेहूं बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होने के बाद अब किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान क्रय केंद्रों से खाली हाथ लौट रहे हैं। किसान पुत्तू तिवारी, राम संजीवन व द्वारिका प्रसाद ने बताया कि यह नियम किसानों के हित में नहीं है। फार्मर रजिस्ट्री करवाने में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। ऐसे में समय से प्रक्रिया पूरी न होने पर एमएसपी का लाभ पाने से हम लोग वंचित रह जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा का कहना है कि तकनीकी दिक्कतें और जानकारी के अभाव में किसान परेशान हो रहे हैं। नए नियम के खिलाफ आवाज उठाया जाएगा।
विज्ञापन




मंडल के अधिकारियों ने लिया जायजा

संभागीय खाद्य नियंत्रक चंद्र भान यादव व संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। भगवतीगंज मंडी समिति में बने खाद्य विभाग व एफसीआई के क्रय केंद्रों पर सुविधाओं की पड़ताल की। क्रय केंद्रों पर बोरे की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। किसानों से प्राथमिकता के आधार गेहूं की खरीदारी की जाए। भुगतान मामले में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से कोटे की दुकानों से बोरा मंगवाकर खरीदारी प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी, विपणन निरीक्षक हिमांशु, केंद्र प्रभारी मधुप, अब्दुल लतीफ खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed