फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Now OPD slip will be made from QR code

Balrampur News: अब क्यूआर कोड से बनेगा ओपीडी का पर्चा

Fri, 02 May 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Now OPD slip will be made from QR code
बलरामपुर। अब सरकारी अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। बस एक क्यूआर कोड स्कैन करते ही ओपीडी के लिए मरीजों का पर्चा बन जाएगा। इससे न सिर्फ मरीजों का समय बचेगा, बल्कि लंबी लाइनों में लगने की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था को आधुनिक किया जा रहा है। ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों को ऑनलाइन पर्चा जारी करने की तैयारी चल रही है। बस काउंटर पर रखे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही मरीज का पर्चा बन जाएगा। तीन जिला अस्पताल व नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

मरीजों को बनवानी होगी आभा आईडी
क्यूआर कोड से ओपीडी के लिए पर्चा निकालने के लिए मरीजों को पहले अपनी आभा आईडी बनानी होगी। आभा आईडी में मरीजों के स्वास्थ्य व निजी जानकारियां फीड की जाएंगी। इसके बाद वह मरीज किसी भी अस्पताल में क्यूआर कोड से ओपीडी का पर्चा बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed