{"_id":"68d6cd91877ceecd360a0b9e","slug":"notice-to-remove-the-shrine-of-baba-shaheed-mard-balrampur-news-c-99-1-slko1029-134176-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाबा शहीद मर्द के मजार को हटाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाबा शहीद मर्द के मजार को हटाने का नोटिस
बलरामपुर में बाबा शहीद मर्द की प्राचीन मजार को सरकारी जमीन पर बने होने के कारण नगर पालिका हटाने की कार्रवाई कर रही है। नोटिस के बाद स्थानीय लोगों में असंतोष है, क्योंकि मजार सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती है।
बलरामपुर। शहर के बड़े पुल के पास स्थित प्राचीन बाबा शहीद मर्द के मजार को हटाने की तैयारी है। उपजिलाधिकारी सदर की रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका परिषद ने मजार को हटाने के लिए नोटिस दिया है। आस्ताना प्रबंध समिति के अध्यक्ष टेढ़ी बाजार निवासी फैजान खान को ईओ ने निर्देश दिया कि अगर वह 24 घंटे में मजार नहीं हटाते तो नगर पालिका कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य ने 16 सितंबर को मजार हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। उन्होंने कहा कि मजार के संबंध में फैजान खान की ओर दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं है। इससे अब मजार को हटाने की जिम्मेदारी आस्ताना प्रबंध समिति को ही सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मजार का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, इसका खुलासा जांच में हुआ है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट के साथ मजार को हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस के बाद मजार से आस्था रखने वाले लोग में बेचैनी है। आस्ताना प्रबंध समिति के अध्यक्ष फैजान खान ने कहा कि बाबा शहीद मर्द की मजार न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का भी अहम हिस्सा है। स्थानीय लोग हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं कि मजार का अस्तित्व सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
सौहार्द की मिसाल है मजार
करीब 50 वर्ष पुराना बाबा शहीद मर्द का मजार सौहार्द की मिसाल है। यहां पर रजब के माह में सालाना उर्स का आयोजन होता है, जिसमें शहर के सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। 50 हजार के करीब लोग मजार पर जियारत करने पहुंचते हैं। इसके अलावा विभिन्न मौके पर भी लोग नियमित मजार पर आते रहते हैं। आस्ताना प्रबंध समिति के अध्यक्ष फैजान खान ने कहा कि नगर पालिका का कहना है कि मजार नगर पालिका के क्षेत्र में सड़क पर है, जबकि मजार किनारे है और फुटपाथ भी खाली है। शहर के मोहसिन ने भी कहा कि मजार को इस तरह हटाने की कार्रवाई गलत है। मजार की वजह से कभी कोई जाम भी नहीं लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।