{"_id":"633483f7429e2351ee1eddbf","slug":"notice-to-headmaster-if-btc-certificate-is-not-verified-balrampur-news-lko65054189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी प्रमाणपत्र सत्यापित न होने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी प्रमाणपत्र सत्यापित न होने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सत्यापित न होने पर प्राथमिक विद्यालय शेखापुर के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को अंतिम अवसर देते हुए प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए 30 सितंबर को अपने कार्यालय में तलब किया है।
बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि गोंडा के ग्राम विगहिया निवासी त्रियुगी नारायन ने शिकायत की थी कि हरैया सतघरवा के प्राथमिक विद्यालय शेखापुर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्र फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे हैं। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रधानाध्यापक का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अंकपत्र व प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड भेजा गया। इसी तरह बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए राजकीय दीक्षा विद्यालय सारनाथ वाराणसी भेजा गया।
बीएसए ने बताया कि सत्यापन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अंकपत्र जहां सही पाया गया वहीं बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के संबंध में राजकीय दीक्षा विद्यालय सारनाथ वाराणसी के प्राचार्य ने अवगत कराया कि विजय कुमार मिश्र का नाम बीटीसी प्रशिक्षण वर्ष 1993 की गणक पंजिका में अंकित नहीं है।
विज्ञापन
इस तरह बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र का सत्यापन अपुष्ट पाया गया। जिसके बाद विजय कुमार मिश्र को स्पष्टीकरण के लिए दो बार नोटिस देकर बीएसए कार्यालय बुलाया गया मगर वह नहीं आए। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक को बीटीसी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र का स्पष्टीकरण देने के लिए अंतिम अवसर देकर 30 सितंबर को कार्यालय में तलब किया है। यदि 30 सितंबर को स्पष्टीकरण न दिया गया तो उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।