{"_id":"6478d694f1e47679f6076668","slug":"notice-to-doctors-who-have-been-missing-for-two-years-balrampur-news-c-13-1-266812-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो साल से गायब चल रहे डॉक्टरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो साल से गायब चल रहे डॉक्टरों को नोटिस
Thu, 01 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पांच साल पहले पीजी की पढ़ाई करने गए जिले के दो चिकित्सक अबतक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं। अब सीएमओ ने दोनों को नोटिस जारी कर उन्हें कार्यालय में तलब किया है। उपस्थित न होने पर शासन को उनकी सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव भेजने की चेतावनी भी दी गई है।
वर्ष 2018 में पचपेड़वा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर खादर में तैनात डॉ. अशोक कुमार गुप्ता एनेस्थीसिया व सीएचसी श्रीदत्तगंज में तैनात डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव डीसीएच विषय से पीजी करने चले गए थे। वर्ष 2021 में दोनों डॉक्टरों का पीजी कोर्स पूरा हो गया। कोर्स पूरा होने के दो साल बाद भी चिकित्सक काम पर वापस नहीं लौटे हैं। अब दोनों को नोटिस जारी कर उन्हें कार्यालय में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पहले भी एक बार दोनों चिकित्सकों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला था। अब अंतिम अवसर देते हुए उन्हें दोबारा नोटिस भेजा गया है। इस बार चिकित्सकों के कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण न करने पर उनकी सेवा समाप्त किए जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा।