{"_id":"655a42325789221ce3074937","slug":"notice-to-12-people-in-all-india-revision-program-balrampur-news-c-99-1-brp1003-4572-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही पर 12 बीएलओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही पर 12 बीएलओ को नोटिस
Sun, 19 Nov 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही करने वाले 12 बीएलओ को नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सदर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिले में संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का नाम संशोधन और नए वोटरों का नाम शामिल कराने का कार्य किया जा रहा है।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही करने वाले 12 ग्राम रोजगार सेवक/बीएलओ चिह्नित किए गए हैं। संबंधित मतदान केंद्र के सुपरवाइजर ने 12 बीएलओ द्वारा कार्य न करने की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इसके अनुसार ग्राम रोजगार सेवक/बीएलओ नंदकिशोर, ओंकारनाथ यादव, रामबरन, पारसनाथ, विष्णु कुमार, हरिगोविंद सिंह, राजीव कुमार शुक्ल, रामपाल, वरुण कुमार वर्मा, विनोद कुमार जायसवाल, धीरेंद्र सिंह और अजय कुमार सिंह को नोटिस दिया गया है। 20 नवंबर तक लिखित रूप से स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।