{"_id":"65db81bbc83d49a3ef0ab096","slug":"notice-to-12-bus-drivers-consuming-excess-diesel-balrampur-news-c-99-1-brp1003-107246-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अधिक डीजल की खपत करने वाले 12 बस चालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अधिक डीजल की खपत करने वाले 12 बस चालकों को नोटिस
Sun, 25 Feb 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय डिपो के बस चालकों की लापरवाही परिवहन निगम को भारी पड़ रही है। चालक मनमाने तरीके से बसों का संचालन कर औसत से अधिक डीजल की खपत कर रहे हैं। इससे डिपो को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जनवरी में 12 चालकों ने मानक से अधिक डीजल की खपत की है। इसमें एक नियमित और 11 संविधा चालक शामिल हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने इन सभी को नोटिस जारी किया है।
कार्यशाला के सीनियर फोरमैन बुद्ध प्रकाश ने बस संचालन में लापरवाही करने वाले चालकों को चिह्नित करके कार्रवाई के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेजी थी। इसमें नियमित चालक रमेश चंद व संविदा चालक राम सजीवन कनौजिया, शिव कुमार, अभिमन्यु मिश्र, राज तिलक यादव, राम कुमार मिश्र, रवि प्रकाश तिवारी, सगीर अहमद, संजय तिवारी द्वितीय, गंगाराम शुक्ल, राम विलास व पेशकार शामिल हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि सीनियर फोरमैन के रिपोर्ट के आधार पर सभी 12 चालकों को नोटिस जारी किया गया है। स्थिति में सुधार न होने पर अधिक डीजल की धनराशि चालकों के मानदेय से रिकवर की जाएगी। साथ ही इन चालकों का रूट भी बदला जाएगा।