फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Non-district transfer of two BDOs

दो बीडीओ का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण

Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Non-district transfer of two BDOs
बलरामपुर। जिले में तैनात दो बीडीओ को गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। तीन साल पूरा होने पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने स्थानांतरित कर दिया है। स्थानांतरित दोनों बीडीओ को तत्काल नवीन तैनाती वाले जिले में जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बतादें कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एक जिले में तीन साल की तैनाती पूरा करने वाले दो बीडीओ का स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जिले पचपेड़वा ब्लॉक में तैनात बीडीओ अनुज कुमार सिंह को गोरखपुर व रेहरा बाजार ब्लॉक में तैनात नीति श्रीवास्तव को लखनऊ जिले के लिए स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने बताया कि निर्वाचन आयोग व शासन के आदेश का पालन कराया जा रहा है। गैर जिले में स्थानांतरित बीडीओ के स्थान पर तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जा रहा है। पचपेड़वा ब्लॉक में तैनात रहे बीडीओ अनुज कुमार सिंह मेडिकल पर थे जिनके स्थान पर पहले ही दूसरे को प्रभार दिया जा चुका है। ब्लॉक रेहरा बाजार में तैनात रही बीडीओ नीति श्रीवास्तव के स्थान पर दूसरे की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed