{"_id":"61a3b879048676419a31df8e","slug":"no-supply-of-perishable-food-items-in-schools-balrampur-news-lko606519038","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में खराब खाद्य सामग्री की न हो आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में खराब खाद्य सामग्री की न हो आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में दिए जाने वाले मिड डे मील की खाद्य सामग्री शुद्घ एवं ताजा हो तथा बच्चों को दिए जाने वाला दूध व फल भी शुद्ध हो इस बात को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अब पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
विभाग ने कई परिषदीय विद्यालयों में जाकर मिड डे मील की खाद्य सामग्री का नमूना लिया। यह नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। क्वालिटी खराब पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। टीम की तरफ से शिक्षकों को जागरुक किया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में बीते दिन प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला, प्राथमिक विद्यालय धुसाह, उच्च प्राथमिक विद्यालय इटईमैदा तथा कंपोजित विद्यालय विशम्भरपुर से बच्चों के लिए मिड डे मील में बनी तहरी का नमूना इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इन विद्यालय के बच्चों को शाकाहारी तथा मांसाहारी खाद्य पदार्थों के शुद्धता की पहचान के बारे में जागरूक किया।
बच्चों को यह भी बताया गया कि प्रिंटेड तथा लिखे हुए कागज पर रखकर भोजन करने से नुकसान होता है। इन कागजों पर गर्म भोजन रखने से स्याही का केमिकल भोजन के साथ पेट के अंदर जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत व बृजेश कुमार वर्मा ने स्कूलों में दिए जाने वाले दूध व फल का नमूना लेकर भी जांच के लिए भेजा है।