फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No matter who the candidate is, he must win

Balrampur News: प्रत्याशी चाहे कोई भी उसे हर हाल में होगा जिताना

Fri, 09 Dec 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
No matter who the candidate is, he must win
बलरामपुर। निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमर पाल मौर्य जिले में पहुंचे। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड संयोजक व प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के अटल भवन में हुई बैठक में उन्होंने आह्वान किया कि जिले की पांचों नगर निकाय सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग एकजुट हों। पार्टी पूरी गंभीरता के साथ निकाय चुनाव में उतरेगी। प्रत्याशी चाहे जो भी हो उसे हर हाल में जिताना होगा।
विज्ञापन

वार्ड संयोजक व प्रभारी सिर्फ चुनाव चिह्न कमल को ही देखें। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद से लेकर सभासद पदों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए सभी लोग लक्ष्य बनाकर कार्य करें। किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश महामंत्री का पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व अन्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, डीपी सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह पिंकू, कृष्ण गोपाल गुप्ता, महेश शुक्ला, नंदलाल तिवारी, वरुण सिंह मोनू, रवि मिश्रा व ललिता तिवारी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed