फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No laxity in security of Devipatan temple

देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं

Sun, 28 Aug 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
No laxity in security of Devipatan temple
बलरामपुर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर जिला मुख्यालय पहुंचे। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के सरकारी आवास पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने पत्नी व लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी संग तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने डीएम आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोएडा में नियमों की अनदेखी व भ्रष्टाचार करके गलत तरीके से बनवाए गए ट्विन टावर निर्माण को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रविवार को ढहा दिया गया। भ्रष्टाचार पर सख्ती का ये सबसे ताजा उदाहरण है। इसी तरह अब कोई भी व्यक्ति यदि संविधान के नियमों की अनदेखी करके भ्रष्टाचार करेगा तो उसके खिलाफ भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार भी इसी तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है।
विज्ञापन

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में उन्होंने पत्नी व लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी संग मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिरों की सुरक्षा में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवानों को सतर्कता व मुस्तैदी से ड्यूटी करनी होगी। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी के साथ परिसर व गोशाला का भ्रमण करने के बाद अपर मुख्य सचिव यहीं से सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान डीएम के साथ ही एसपी राजेश कुमार सक्सेना, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अभिलाष, एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed