फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   No employee will do duty on ambulance if expulsion is not stopped

निष्कासन न रुका तो एंबुलेंस पर ड्यूटी नहीं करेगा कोई कर्मचारी

Wed, 16 Sep 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
No employee will do duty on ambulance if expulsion is not stopped
बलरामपुर। एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा के 650 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस दिए जाने पर एंबुलेंस कर्मी लामबंद हो गए हैं। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों का निष्कासन रोकने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों का निष्कासन न रुका तो एंबुलेंस पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी नहीं करेगा।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एडवांस लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस का संचालन करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी ने मनमाने रवैये के तहत कर्मचारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से 16 अक्तूबर को एडवांस लाइफ सपोर्ट के 650 एंबुलेंस कर्मियों को निष्कासित करने के लिए नोटिस दिया गया है। कोरोना काल में जिन कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर आम जनमानस की सुरक्षा के लिए सेवा दी है उनके साथ कंपनी द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों का निष्कासन होने से कोरोना संकट काल में इनके परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए उनके निष्कासन को रोका जाना आवश्यक है। संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के कर्मियों के निष्कासन पर रोक लगाई जाए। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एंबुलेंस कर्मियों के निष्कासन पर रोक न लगाई गई तो कोई भी कर्मचारी 102 और 108 एंबुलेंस पर कार्य नहीं करेगा। ज्ञापन सौंपते समय राजेंद्र तिवारी, रामकुमार तिवारी, अमरदीप उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, इंद्र कुमार शुक्ल, अनुज यादव सहित एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed