फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nine thousand filled applications to become Anganwadi workers

Balrampur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने को नौ हजार ने भरा आवेदन

Wed, 27 Nov 2024 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand filled applications to become Anganwadi workers
बलरामपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की कमी जल्द दूर होने वाली है। जिले में रिक्त 625 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन निदेशालय स्तर से पूरी कराई जा रही है। भर्ती होने के बाद केंद्रों पर बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री को आसानी से योजनाओं का लाभ मिलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए नौ हजार ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

जिले के 10 बाल विकास परियोजनाओं में 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। जिले में सिर्फ 1257 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती है, जिसके चलते केंद्रों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाल विकास परियोजना बलरामपुर शहर में 28, बलरामपुर देहात में 106, हरैया सतघरवा में 79, तुलसीपुर में 128, गैसड़ी में 57, पचपेड़वा में 35, श्रीदत्तगंज में 32, उतरौला में 48, गैड़ास बुजुर्ग में 56 व रेहरा बाजार में 56 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं। केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कमी होने के चलते बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया निदेशालय स्तर से ऑनलाइन कराई जा रही है। नई भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन नियुक्तिपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed