{"_id":"69988e3ef4e365f9f802bc1c","slug":"newborn-care-corners-will-soon-open-in-nine-chcs-balrampur-news-c-99-1-slko1029-143188-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नौ सीएचसी में जल्द खुलेंगे न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नौ सीएचसी में जल्द खुलेंगे न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर जल्द स्थापित होंगे। यह पहल नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद के पहले 28 दिन शिशु के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में उचित देखभाल, समय पर उपचार और मातृ स्तनपान सुनिश्चित कर शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।
न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जो जन्म के बाद नवजात की निगरानी और आवश्यक उपचार करेंगे। साथ ही माताओं और परिजनों को स्तनपान, टीकाकरण, साफ-सफाई और शिशु देखभाल संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी। इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवजातों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सकेगी और सुरक्षित मातृत्व व स्वस्थ शिशु के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।