Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New District Horticulture Officer reviewed the progress of departmental schemes

Balrampur News: नए जिला उद्यान अधिकारी ने परखी विभागीय योजनाओं की प्रगति

Thu, 12 Nov 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
New District Horticulture Officer reviewed the progress of departmental schemes
फोटो-2-बलरामपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते जिला उद्यान अ​धिकारी डॉ. संजीव वर्मा व अन्य
बलरामपुर। निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध डॉ. संजीव वर्मा को जिले का नया जिला उद्यान अधिकारी बनाया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों, उनके क्रियान्वयन और किसानों को मिल रहे लाभ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से विभागीय कार्यों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग की योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए किसानों को फल, फूल, सब्जी और अन्य उद्यानिकी फसलों की खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को इनसे जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि त्रिपाठी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed