फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   New Abhyudaya Coaching Centers to be opened in Tulsipur and Uttaraula

Balrampur News: तुलसीपुर व उतरौला में खुलेंगे अभ्युदय कोचिंग के नए सेंटर

Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 20 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
New Abhyudaya Coaching Centers to be opened in Tulsipur and Uttaraula
बलरामपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में अभ्युदय कोचिंग का विस्तार किया जाएगा। बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभ्युदय कोचिंग के संचालन और विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील तुलसीपुर व उतरौला मुख्यालय पर अभ्युदय कोचिंग के दो नए सेटेलाइट सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का लाभ मिलना चाहिए। वर्तमान में जिले में नीट, जेईई, लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए डायट परिसर में अभ्युदय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके अलावा पचपेड़वा क्षेत्र के विशुनपुर विश्राम में भी सेटेलाइट सेंटर चल रहा है। अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को योजना से जोड़ा जाए और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाए। राजकीय एवं जिला पंचायत द्वारा संचालित लाइब्रेरी के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। कहा कि विद्यार्थियों को शांत और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. राहुल गुप्ता, सर्वेश सिंह, जिला समन्वयक अभ्युदय कोचिंग सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed