फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nephew attacked uncle with cot bed, died

Balrampur News: भतीजे ने चारपाई की पाटी से चाचा पर किया वार, मौत

Thu, 08 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nephew attacked uncle with cot bed, died
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंतपुर बलदेवनगर गांव में सगे भतीजे ने चारपाई की पाटी से चाचा के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बलदेवनगर निवासी सुदामा चौहान (35) व उनके भतीजे सूरज चौहान के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। बुधवार की रात नशे में धुत होकर सुदामा चौहान घर पहुंचे। उन्होंने भाभी से बंटवारे की बात कही। दोनों के बीच कहासुनी होने पर सुदामा भाभी को गालियां देने लगा। भतीजे सूरज चौहान ने चाचा को गाली न देने के लिए समझाया लेकिन वह नहीं माना। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चाचा-भतीजे में लड़ाई होने लगी। सूरज ने पास पड़ी चारपाई की पाटी निकालकर चाचा के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गिर गया। सूरज तत्काल मौके से फरार हो गया। सुदामा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू की तहरीर पर सूरज चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चन कय देखभाल अब के करी
मृतक सुदामा चौहान की पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस एक ही बात कह रही है कि उसके बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। अब बच्चन कय देखभाल के करी। छह वर्ष की बिटिया राधिका की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार वर्ष का बेटा अमृत चौहान समझ नहीं पा रहा है कि आखिर सभी लोग रो क्यों रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed