फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nepal to examine border trade changes

Balrampur News: नेपाल परखेगा सीमा पर व्यापार से बदलाव की स्थिति

Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nepal to examine border trade changes
बलरामपुर के जरवा में वाहनाें की जांच करते एसएसबी के जवान ।-संवाद
जरवा। नेपाल में राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बाद व्यापारिक रिश्तों को प्रगाढ़ करने की दिशा में एक और पहल हुई है। कोयलाबास बॉर्डर पर भंसार सीमा वृद्धि के लिए शुरू किए गए ''''तरक्की का द्वार'''' अभियान को एसएसबी और सीमा शुल्क विभाग का भी भरोसा मिला है। अब नेपाल में भी इसे लेकर सक्रियता बढ़ी है। लुंबिनी प्रांत के उद्योग मंत्री प्रचंड विक्रम न्योपानी की पहल पर लमही उद्योग वाणिज्य संघ के मीडिया प्रभारी राधेश्याम गुप्त ने रविवार को कहा कि जल्द ही बॉर्डर से व्यापार सुगम होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भंसार सीमा वृद्धि से कोयलाबास के साथ ही नेपाल के अन्य क्षेत्रों के व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही एक मसौदा नेपाल की अंतरिम सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और बेहतर होंगे।
विज्ञापन

तुलसीपुर के व्यापारी अनिल लाठ कहते हैं कि जिस तरह का प्रयास हुआ है, उससे अब कई तरह के बदलाव दिख रहे हैं। सीमा पर सहूलियत मिली है। इस बॉर्डर से जाने वाले लोगों को नेपाल में भी अब बेवजह परेशान नहीं किया जा रहा है। नेपाल सरकार से उम्मीद पूरी होने से व्यापार को उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी बाबादीन कहते हैं कि अभी तो नेपाल से नागरिक जरवा के बालापुर, मणिपुर और तुलसीपुर आते हैं। उनसे से व्यापार हो रहा है, लेकिन वर्तमान में बने माहौल से अब नेपाल में भी स्टॉल और दुकान लगाने की तैयारी हो रही है। दोनों देशों के व्यापारी नेताओं ने सहमति जताई है कि जल्द ही एक सम्मेलन आयोजित कर दोनों देशों की सरकारों तक बात पहुंचाई जाएगी।

व्यापार को मिलने लगी नई दिशा
तुलसीपुर नगर के प्रमुख कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि नेपाल के व्यवसायी अब उनसे संपर्क कर रहे हैं। सत्यम, सुरेश, जीवन, रामशंकर और रिंकू खान कहते हैं कि सामग्री की आपूर्ति भी की जा रही है। सकारात्मक पहल से व्यापार जगत को नई दिशा मिल रही है। बस अब इसके विस्तार की जरूरत है। सीमा और कस्टम सुविधा मिलने पर टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ कपड़े और बर्तनों के व्यापार में भी तेजी आएगी। व्यापारियों के अनुसार ठंड के समय नेपाल से बड़ी संख्या में लोग ऊनी कपड़े बेचने के लिए यहां आते हैं। उन्हें भी सुविधा मिलेगी। नेपाली व्यापारी गोंडा, अयोध्या और अंबेडकरनगर तक अपने उत्पाद बेचने जाते हैं। अब सभी की निगाह भंसार की सीमा 25 हजार से बढ़ाने पर है। इससे बड़ी व्यापारिक समस्या का समाधान हो जाएगा।
भंसार सीमा वृद्धि का असर
-कोयलाबास से बड़े स्तर पर शुरू हो सकता है व्यापार।
-पूरी तराई का तेजी से होगा विकास।
-जिले के व्यापारियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार।


-नेपाल की राजधानी से सीधी बस सेवा हो सकती है शुरू।
-पर्यटन स्थल के रूप में हो सकता है विस्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed