फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Negligence of officials is turning water on the hard work of farmers

किसानों के लिए अभिशाप बनी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Negligence of officials is turning water on the hard work of farmers
बलरामपुर। तराई की धरती को तृप्त करने के लिए बनाया गया सरयू नहर किसानों को वरदान के बजाए अभिशाप बना हुआ है। एक माह पहले शुरू हुई सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना नहर से जिले के करीब दो हजार से अधिक किसानों के फसल बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही किसानों के मेहनत पर पानी फेर रही है। लिंक नहरें पानी छोड़े जाने के लिए तैयार नहीं है। लिंक नहरों में पानी न छोड़े जाने से मुख्य नहर का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

असिंचित क्षेत्र के किसान पानी न मिलने से फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।
गत 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर से गोरखपुर जाने वाली 318 किलोमीटर लंबी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का बलरामपुर के हंसुवाडोल से उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू मुख्य नहर की लंबाई जिले में करीब 95 किलोमीटर है। इस नहर हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लाक के असिंचित करीब डेढ़ लाख किसानों के खेतों की सिंचाई का लाभ मिलेगा।
मुख्य नहर में लोकार्पण के बाद पानी लबालब भरा हुआ है। मुख्य नहर से जोड़ने वाला लिंक नहर अभी तैयार ही नहीं है। इन्हीं लिंक नहरों में आने वाले पानी से किसान खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।

लिंक नहरों में कहीं सायफन तो कहीं पुलिया का निर्माण हो रहा है। लिंक नहरें तैयार न होने से बेलीकला, कल्यानपुर, शिवपुरा, करौंदा, ओड़ाझार, बनकटवा, ओड़ाझार खुर्द व भवनियापुर सहित लगभग सौ गांव के लोगों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। एक माह में जर्जर व क्षतिग्रस्त लिंक नहर में पानी छोड़े जाने से महराजगंज तराई व गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में दो हजार बीघे से अधिक तिलहनी, गेहूं व मसूर की फसल तबाह हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed