फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NCC cadets were taught national service lessons

एनसीसी कैडेटों को पढ़ाया गया राष्ट्र सेवा का पाठ

Sat, 19 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets were taught national service lessons
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शनिवार को 51 यूपी बटालियन के ग्रुप कमांडर जे पुरोहित के आगमन पर कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती व बहराइच के एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया। ग्रुप कमांडर ने सभी एनसीसी कैडेटस को राष्ट्र सेवा व अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

ग्रुप कमांडर को एनसीसी कैडेट्स की तरफ से सलामी गारद ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ब्रिगेडियर कमांडिंग अफसर कर्नल विकास गोस्वामी, महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बीके सिंह व प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया।
विज्ञापन

कैडेट्स को संबोधित करते हुए ग्रुप कमांडर ने कहा कि सभी को अपने उद्देश्य निर्धारित करने चाहिए। कार्य की गति व दिशा निर्धारण होने से बड़े से बड़े कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। सभी कैडेट्स सपने बनाएं। सपने भविष्य को संवारते हैं। सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध समिति सचिव, संयुक्त सचिव व प्राचार्य ने भी जिले के एनसीसी कैडेटों के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन केयर टेकर ऑफिसर एनसीसी डॉ. डीके चौहान ने किया।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत द्विवेदी, मेजर एचपी वर्मा, कैप्टन वंदना पांडेय, मेजर एएच खान, कैप्टन बीके शुक्ल, एके मिश्र, मदनलाल, आरपी सिंह, प्रभाकर सिंह, सूरज राय, विष्णु थापा, संतोष चौहान, बीडी गुप्ता, दीपक चौहान व पुरेंद्र आदि मौजूद रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल में भी ग्रुप कमांडर कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed