{"_id":"61d48c0398e376462e7f2e77","slug":"navoday-school-balrampur-news-lko612001570","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के 300 छात्रों ने शुरु की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय के 300 छात्रों ने शुरु की हड़ताल
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के नवोदय विद्यालय में आक्रोश जताते बच्चे।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय, घुघुलपुर के करीब 300 छात्रों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य की कड़ाई को लेकर छात्रों में आक्रोश है। मांगे पूरी न होने तक छात्रों ने अपनी हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर व सीओ सिटी वरुण मिश्र देहात कोतवाली की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छात्रों को मनाने में जुटे हैं। इधर देर रात सीओ सिटी और एसडीएम के आश्वासन पर बच्चों ने हड़ताल स्थगित की।
मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर के छात्रों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रधानाचार्य की तरफ से छात्रों को परेशान किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रधानाचार्य को विद्यालय से हटाया नहीं जाएगा तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। हड़ताल में शामिल छात्रों ने कहा है कि डीएम से वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची देहात कोतवाली की पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
छात्रों ने वापस जाओ का नारा लगाया। छात्र नाश्ता व भोजन भज नहीं कर रहे हैं। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने पुलिस व प्रशासन से बताया कि छात्रों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें कई बार समझाया गया है। लेकिन छात्र अडियल रवैये पर कायम हैं। विद्यालय में रहने वाले सभी छात्रों को बेहतर पढ़ाई के साथ भोजन व नाश्ते आदि का भी इंतजाम किया जा रहा है। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर के छात्रों से वार्ता की जा रही है। छात्रों से वार्ता करके शीघ्र ही उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा। देर रात डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि बिस्कुट और दूध पिलाकर हड़ताल तुड़वाई। बच्चों ने हड़ताल स्थगित कर दी।