फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   natural beauty of Sukhaldari attracts tourists in Balrampur

Balrampur: सूखलदरी की नैसर्गिक खूबसूरती करती है सैलानियों को आकर्षित, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर है स्थित

Sat, 30 Dec 2023 07:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Dec 2023 07:35 PM IST
सार

कन्हर नदी के एक ओर छत्तीसगढ़ स्थित है तो दूसरी ओर झारखंड है। सुखलदरी अद्भुत मनोरंजन दृश्य यहां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

विज्ञापन
natural beauty of Sukhaldari attracts tourists in Balrampur
सूखलदरी की नैसर्गिक खूबसूरती करती है सैलानियों को आकर्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूरी पर रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम लिबरा से करीब दो किलोमीटर दूरी पर स्थित सुखलदरी को जहां झारखंड राज्य के द्वारा राज्य पर्यटन का दर्जा मिला है, वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से पहुंच मार्ग नहीं होने से छत्तीसगढ़ के सैलानियों को झारखंड की ओर से होकर जाना पड़ रहा है। अगर सुखलदरी तक जाने के लिए रास्ता बन जाए तो छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में सैलानी यहां घूमने पहुंचेंगे।

विज्ञापन

 

कन्हर नदी के एक ओर छत्तीसगढ़ स्थित है तो दूसरी ओर झारखंड है। सुखलदरी अद्भुत मनोरंजन दृश्य यहां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है यहां की नैसर्गिक खूबसूरती को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा इस राज्य पर्यटन का दर्जा देते हुए सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पर पिकनिक मनाने के लिए पर्याप्त प्रकृति के मनोरम वादियों में जगह है। वहीं यहां पत्थरों की अद्भुत श्रृंखला है जो देखते बनती है। मकर संक्रांति पर्व पर यहां विशाल मेला भी लगता है। जिसमें दोनों राज्य के लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन


सफेद झरना सैलानियों को करता है आकर्षित

यहां के वॉटरफॉल में जब कन्हर नदी का पानी झरना के रूप में गिरता है तो वह बिल्कुल सफेद हो जाता है वहीं सफेद झाग भी उत्पन्न होता है जो सैलानियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। इस संबंध में कलेक्टर आर एक्का ने कहा कि मुझे सुखलदरी के बारे में जानकारी नहीं है इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन













 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed