फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nancy, Anuj, Sabreen and Mubarak won the sprint race.

Balrampur News: फर्राटा में नैंसी, अनुज, साबरीन और मुबारक ने मारी बाजी

Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nancy, Anuj, Sabreen and Mubarak won the sprint race.
श्रीदत्तगंज। कंपोजिट विद्यालय कालूबनकट में बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में नैंसी, अनुज, साबरीन और मुबारक ने बाजी मरी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक दिलीप चौहान ने किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैंसी यादव प्रथम और काजल द्वितीय रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में अनुज कुमार ने प्रथम और प्रिंस यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साबरीन प्रथम और श्रद्धा द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में मुबारक ने प्रथम और ज़ैद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बोरा दौड़ में भी बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में प्रेम ने प्रथम और शिवम वर्मा ने द्वितीय स्थान पाया, जबकि बालिका वर्ग में सायबा प्रथम और आरती यादव द्वितीय रहीं। मेंढक दौड़ में बालक वर्ग के प्रदीप प्रथम और दिलीप द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कहकंसा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों ने डॉज बॉल और कुर्सी दौड़ में अपनी फुर्ती और उत्साह से माहौल को और जीवंत बना दिया। प्रतियोगिताओं के अंत में शिक्षक दिलीप चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, शिक्षिका मृदुला पालीवाल, राम सागर, अख्तर सिद्दीकी, रामनाथ यादव व छोटका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed