{"_id":"62965c9e2aedb50f8b0bc312","slug":"nala-cleaning-balrampur-news-lko6331495131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई करवाए गये 30 नालों के डीएम ने मांगे फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई करवाए गये 30 नालों के डीएम ने मांगे फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। चारों नगर निकायों के 30 नालों की सफाई होने की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट डीएम ने दो दिन में तलब की है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। बारिश से पहले जिले के चारों नगर निकायों के नालों की साफ-सफाई कराई गई है। चारों नगर निकायों के ईओ की ओर से नाला सफाई की दी गई रिपोर्ट की जांच में खुलासा होगा।
डीएम श्रुति ने मंगलवार को बताया कि बरसात शुरू होने से पहले चारों नगर निकायों के ईओ को नालों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के ईओ ने सभी नालों की साफ-सफाई कराने की रिपोर्ट मुहैया कराई है। नगर पालिका परिषद, बलरामपुर में 12 व उतरौला में आठ और तुलसीपुर में चार व पचपेड़वा में छह नालों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए 30 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर के 12 नालों के सफाई की रिपोर्ट दो दिन में सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अशोक कुुमार दूबे, एडीओ सहकारिता आनंद बाबू, एडीओ कृषि नैमिष कुमार, जेई आरईडी अरविंद शर्मा, जेई एमआई सुशील कुमार, एडीओ हरैया सतघरवा ब्लॉक विनती राम, एडीओ सहकारिता विनोद कुमार यादव, एडीओ कृषि मोहसिन अली, ग्राम पंचायत सचिव पडोही यादव, यशवंत पांडेय व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के सचिव सुभाष बाबू गुप्ता को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
नगर पालिक उतरौला आठ नालों की रिपोर्ट जेई अरविन्द कुमार, राम सनेही भारती, एडीओ आईएसबी सुशील तिवारी, सहकारिता जर्नादन यादव, एडीओ पंचायत हनोमान प्रसाद, जेई गैड़ास बुजुर्ग संदीप कुमार एडीओ कृषि मुख्तार अहमद व एडीओ कृषि रेहरा बाजार रामजीत वर्मा उपलब्ध कराएंगे। नगर पंचायत तुलसीपुर के चार नालों की रिपोर्ट एडीओ सहकारिता संतोष कुमार वर्मा, एडीओ कृषि मन्नन सिंह, जेई श्याम बहादुर यादव व सतीश चंद्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नगर पंचायत पचपेड़वा के छह नालों के सफाई की रिपोर्ट एडीओ कृषि सुखदेव मुनि, एडीओ पंचायत पचपेड़वा राधेश्याम, एडीओ पंचायत गैसड़ी अजय कुमार, एडीओ कृषि गैसड़ी उपेंद्र कुमार सिंह, रमेश चंद्र राय व रेहरा बाजार ब्लॉक के जेई प्रदीप कुमार उपलब्ध कराएंगे।