फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nagar Panchayat Tulsipur started Jhola Bank

नगर पंचायत तुलसीपुर ने शुरू किया झोला बैंक

Thu, 28 Jul 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Tulsipur started Jhola Bank
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर ने कपड़े के झोले को बढ़ावा देने के लिए अपने यहां बैंक शुरू किया है। इसी के तर्ज पर जिले के अन्य नगरों में भी झोला बैंक शुरू किए जाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने की शानदार मुहिम शुरू की गई है।
विज्ञापन

ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर संपूर्णानंद तिवारी ने गुरुवार को बताया कि एक जुलाई 2022 से देश में हर प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस रोक को प्रभावी बनाने के लिए नगर पंचायत से वैकल्पिक उत्पाद कपड़े का थैला व झोला तैयार करने के लिए बैंक शुरू किया गया है। यहां कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में 250 ग्राम प्लास्टिक व थर्माकोल आदि देकर 35 रुपये का कपड़े का झोला मात्र पांच रुपये में प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

ईओ ने लोगों से अपील की है कि बाजार में खरीदारी करते समय कपड़े का थैला घर से ले जाएं। पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त व हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान दें। नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए झोला बैंक की स्थापना की गई है, जो एक सकारात्मक कदम है। इसका उद्देश्य नगर को स्वच्छ रखना व देश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed