फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Nag Panchami festival celebrated with gaiety

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व

Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami festival celebrated with gaiety
बलरामपुर के सिटी पैलेस के पास गुड़िया पीटते बच्चे।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नाग पंचमी पर्व जिले में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व नाग देवता की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। घरों में भी नाग देवता की पूजा अर्चना कर सुख समृद्घि एवं परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा गया। बच्चों ने गुड़िया पीटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

सनातन धर्म में नाम पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन यमुना नदी में भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग पर विजय प्राप्त की थी। एक कथा के अनुसार एक गरीब किसान के दो पुत्र व एक पुत्री सहित कुल तीन बच्चे थे। एक दिन खेत में हल चलाते समय नागिन के तीन बच्चों की मौत हो गई। गुस्से में आकर नागिन ने किसान से बदला लेने का प्रण लिया।
विज्ञापन

एक रात जब किसान अपने बच्चों के साथ सो रहा था तब नागिन ने किसान, उसकी पत्नी और दो पुत्रों को डस लिया। दूसरे दिन उसकी पुत्री को डसने के लिए नागिन जब उसके घर पहुंची तो लड़की ने नागिन के सामने दूध का कटोरा रखा और हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। नागिन ने प्रसन्न होकर उसके मां-बाप व भाई को जीवित कर दिया तथा वरदान दिया कि इस दिन जो लोग नाग नागिन की पूजा करेंगे उन्हें सांप कभी नहीं डसेगा। इसी मान्यता के चलते सावन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक के साथ नाग देवता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। घरों में महिलाओं ने दूध-लइया रखकर नाग देवता की पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली व सुख समृद्घि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed