फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: गोंडा के युवक की दिल्ली में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 06 Feb 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
NA
भरतलाल की फाइल फोटो
गोंडा। दिल्ली में मजदूरी करने गए गोंडा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। रविवार शाम कटरा बाजार क्षेत्र के उसके गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कटरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला कटरा बाजार के गोडवा गांव के मजरा धोबिन पुरवा का है। गोड़वा के प्रधान राजू तिवारी ने बताया कि गांव की रिंकी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति भरतलाल (29) उसके चचेरे चाचा बाबादीन के साथ दिल्ली में काम करता था। गत चार फरवरी सुबह नौ बजे पति से उसकी बात हुई थी।
विज्ञापन


12 बजे चचेरे चाचा का फोन आया कि भरतलाल की मौत हो गई है। खबर सुनकर रिंकी ने शव को गांव भेजने के लिए कहा।

पांच फरवरी को शाम चार बजे एंबुलेंस से उसके पति का शव घर पहुंचा, मगर साथ में कोई नहीं आया। सोमवार को रिंकी ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए कहा। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि भरतलाल दिल्ली में मजदूरी करता था। जिसकी वहीं पर मौत हो गई है। पत्नी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतलाल लगभग एक वर्ष से दिल्ली में मजदूरी करता था। वह अपने चचेरे ससुर हिरईपुर थाना हुजुरपुर बहराइच के रहने वाले बाबादीन के साथ दिल्ली में रहता था। पत्नी के मुताबिक कुछ दिनों से पैसों के लेनदेन की बात चल रही थी। उसके बाद पता चला कि उसके पति की मौत हो गई। उसकी शादी के दस वर्ष हो गए हैं। उसके तीन साल की बेटी व पांच साल का बेटा है। दोनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी अब उसके कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed