फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   NA

Balrampur News: पानी की टंकी पर चढ़ा प्रधान पति, बोला- कूद जाऊंगा

Sun, 05 Feb 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
NA
प्रधान पति को पानी की टंकी से उतारते सीओ।
बलरामपुर। ग्राम प्रधान पत्नी की पिटाई की रिपोर्ट नहीं दर्ज होने से नाराज पति रविवार को जल निगम कार्यालय के बगल में पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह टंकी से कूदकर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा तो भीड़ लग गई। करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। सीओ सिटी दरवेश कुमार ने प्रधान पति को समझाया और रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी तो वह टंकी से उतर आया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के बघनी बरवलिया गांव में शनिवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान इंदु भारती को घर में घुसकर पीट दिया था। प्रधान पति डॉक्टर गोसाईं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर प्रधान पति रविवार दोपहर जल निगम कार्यालय के बगल में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रधान इंदु भारती व परिजन नीचे से चिल्लाकर उनसे उतरने को कह रहे थे। मगर प्रधान पति पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए टंकी से कूदकर जान देने की बात कह रहे थे। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी प्रधान पति टंकी से नीचे नहीं उतरे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी दरवेश कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है। एफआईआर की प्रति दिखाने पर प्रधान पति टंकी से नीचे उतर आए। सीओ ने बताया कि प्रधान पति को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं थी। इसके चलते वह पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed