{"_id":"67bf243f75b66219aa01d93b","slug":"muskaan-defeated-shivani-in-the-wrestling-match-balrampur-news-c-99-1-slko1019-121608-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दंगल में मुस्कान ने शिवानी को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दंगल में मुस्कान ने शिवानी को दी पटकनी
विज्ञापन
बलरामपुर के देवरिया में दम दिखाते पहलवान।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सदर विकास खंड के ग्राम गिद्वरैया के देवरिया कल्ला भट्ठा के पास दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ बुधवार को हुआ। दंगल में महिला पहलवान मुस्कान ने जैसे ही शिवानी को पटकनी दी, सभी लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दंगल का शुभारंभ बीडीसी सदस्य बृजेश शुक्ला ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। दंगल का पहला मुकाबला रामानंद पहलवान गोंडा व पवन कुमार मिश्रा सरदारगढ़ के बीच हुआ, जिसमें पवन विजेता बने। दूसरा मुकाबला राजेश शुक्ला चकवा व मोहित शुक्ला के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में राजेश विजयी रहे। तीसरा मुकाबला दिव्यांशु शुक्ला व सतीश तिवारी के बीच हुआ, जिसमें सतीश विजेता बने। चौथा मुकाबला ध्यान सिंह राजस्थान व गंगादास हरिद्वार के बीच हुआ, जिसमें ध्यान सिंह विजयी रहे।
पांचवां दंगल रणविजय तिवारी व गोलू पहलवान के बीच हुआ, जिसमें रणविजय विजेता बने। छठी कुश्ती में विनय शुक्ला हनुमानगढ़ी अयोध्या ने राजू पहलवान नानपारा को पटखनी देकर जीत हासिल की। सातवां मुकाबला आनंद पहलवान हनुमानगढ़ी व हनीफ पहलवान बरेली के बीच हुआ, जिसमें आनंद विजेता रहे। आठवीं कुश्ती में शैतान सिंह ने गंगादास को हराया। नौवें मुकाबले में अखंड पहलवान नई दिल्ली ने दिग्विजय पहलवान पयागपुर को पटकनी देकर जीत हासिल की। दसवें मुकाबले में हैवान सिंह राजस्थान पहलवान को हराकर रणविजय पहलवान विजेता बने। 11वें मुकाबले में गंगादास पहलवान हरिद्वार ने हैवान सिंह राजस्थान को हराया। 12वें मुकाबले में मुस्कान पहलवान कानपुर ने शिवानी पहलवान नई दिल्ली को रोचक मुकाबले में पटकनी देकर जीत हासिल की। दंगल का अंतिम मुकाबला आनंद शुक्ला हनुमानगढ़ी अयोध्या एवं गोलू पहलवान दिल्ली के बीच हुआ, इस मुकाबले में गोल पहलवान विजेता बने।