फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Municipality started preparations for Durga Puja Festival

दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर नगर पालिका ने शुरू की तैयारियां

Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Municipality started preparations for Durga Puja Festival
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार की देर शाम नगर पालिका प्रांगण में दुर्गा पूजा कमेटियों की बैठक बुलाकर नागरिक सुविधाओं के बारे में सुझाव लिया गया। नवरात्र में साफ-सफाई, पथ प्रकाश, मार्गों के समतलीकरण एवं पेय जलापूर्ति की बेहतर व्यवस्था का आश्वासन देते हुए नगरवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने अतिथियों तथा दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पूजा पांडालों के आसपास साफ-सफाई, जलापूर्ति एवं पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के लिए लोगों से सुझाव लिया जाता है। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जो भी सुझाव मिलेगा उस पर हर हाल में अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, राज कुमार श्रीवास्तव, महंत बृजानंद जी महराज, महंत लालजी गिरि, डीएन सिंह, राम मनोरथ मिश्र, संजय शर्मा, पाटेश्वरी गुप्ता, विजय अग्रवाल, पंकज श्रीवास्तव, मंगल प्रसाद लोहिया, दुलीचंद गोयल, बृजेंद्र तिवारी, विजय गुप्ता, सतीश चंद्र एवं राधेश्याम मिश्र आदि ने कहा कि बलरामपुर नगर गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। इन लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नवरात्र के दिनों में पूजा-पंडालों के पास सुबह-शाम सफाई कराने, चूने व पानी का छिड़काव कराए जाने, बिजली न रहने पर जनरेटर के माध्यम से पथ प्रकाश की व्यवस्था किए जाने तथा भोर पहर से लेकर देर रात तक जलापूर्ति किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सभी लोगों के सुझावों को ध्यान से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इन सुझावों पर हर मुमकिन कार्रवाई की जाएगी। नगर में बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ मूर्ति विसर्जन के लिए राप्ती घाट पर जनरेटर से रोशनी की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए बैरीकेटिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed