फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mukesh Paswan secured second place at the innovation exhibition

Balrampur News: नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में मुकेश पासवान ने हासिल किया दूसरा स्थान

Fri, 23 Oct 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Paswan secured second place at the innovation exhibition
फोटो-32-बलरामपुर में विजेता प्रतिभागी को किया गया सम्मानित ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में एमपीपी इंटर कॉलेज के छात्र मुकेश पासवान ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 11-ए के छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने मुकेश की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


एमपीपी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता गौतम ने बताया कि छात्र मुकेश पासवान ने नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में क्रोशिया क्राफ्ट से तैयार लड्डू गोपाल की कलाकृति प्रदर्शित कर दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र की इस उपलब्धि पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और मेहनत ही विद्यालय की असली पहचान है। नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करना मुकेश की लगन और क्षमता का परिचायक है। इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या गीता गौतम ने विश्वास जताया कि मुकेश भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी मुकेश की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी मुकेश पासवान को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed