फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lawyers' agitation hinges on the initiative for talks with the DM

Balrampur News: डीएम से वार्ता की पहल पर टिका अधिवक्ताओं का आंदोलन

Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' agitation hinges on the initiative for talks with the DM
फोटो-19-बलरामपुर के सदर तहसील के सामने चक्का जाम कर विरोध जताते अ​​धिवक्ता ।-संवाद
बलरामपुर। डीएम और अधिवक्ताओं के बीच जारी विवाद का समाधान अब वार्ता की पहल पर टिका है। शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। जिला मुख्यालय पर न्यायालय परिसर से बौद्ध परिपथ तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की गई और सांकेतिक चक्का जाम किया गया। उतरौला और तुलसीपुर में भी प्रदर्शन हुए। संयुक्त बार संघ की बैठक में शनिवार को भी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता जिलाधिकारी के पत्र का जवाब देकर अपना पक्ष रखेंगे। सकारात्मक पहल होने पर सोमवार को तीनों तहसीलों के बार संघ अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारी डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का आंदोलन 15 अक्टूबर से जारी है। नामांतरण और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में बदलाव तथा वीर विनय चौक स्थित अधिवक्ता संघ भवन को गिराने के नोटिस से विवाद बढ़ा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से डीएम ने मुलाकात नहीं की। वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर भी उनका कहना है कि इससे न्यायिक प्रक्रिया और उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट संघ भवन में हुई बैठक में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन खान, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और जिला युवा बार संघ अध्यक्ष मृगेंद्र उपाध्याय ने वार्ता को जरूरी बताया। मृगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि समाधान निकलने तक आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री संजय तिवारी, अशोक मिश्रा और राजेश मिश्रा ने भी कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे से अधिक चक्का जाम, यातायात डायवर्ट

उतरौला। ऑनलाइन नामांतरण के विरोध में अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रवि मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील से जुलूस निकालकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम किया। जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी के बीच एक घंटे से अधिक जाम रहा। पुलिस ने बस्ती जाने वाले वाहनों को मुख्य बाजार और मनकापुर जाने वाले वाहनों को गोंडा रोड से जोगीवीर गांव की ओर भेजा। तहसील में 40 अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठे। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह, देवेंद्र कुमार, अनीसुल हसन, बाबर अली, अखिलेश यादव, निजाम अंसारी, मनोज शर्मा, आयशा फैज़ान, अभिमन्यु, अमित कुमार, दिनकर, आलोक गुप्त, प्रवीण कुमार, इजहारुल हसन, नाजिर मलिक, रवि गुप्त, अखिल श्रीवास्तव, खलील खान, अजीत यादव और शादाब खान शामिल रहे।

प्रदर्शन के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तुलसीपुर। अध्यक्ष कमल नयन तिवारी और महामंत्री रवींद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलश चौराहा से तहसील तक मार्च निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता को सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि दाखिल-खारिज में इश्तेहार जारी कर दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय होना चाहिए। प्रदर्शन में रुद्रेश विक्रम सिंह, अवधेश कुमार शुक्ला, रामकुमार शुक्ला, राजेश कुमार शुक्ला, सचिन पांडेय और सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे।


सुनवाई की आस में आए, मायूस लौटे वादकारी

बलरामपुर। कार्य बहिष्कार से तीनों तहसीलों में शुक्रवार को 1,315 मामलों की सुनवाई नहीं हुई। हरैया सतघरवा के विक्की शुक्ला, गौरा चौराहा के राजन श्रीवास्तव और श्रीदत्तगंज के राहुल ने सुनवाई न होने पर निराशा जताई। उन्हें अगली तारीख पर दोबारा आने की चिंता है।

फोटो-19-बलरामपुर के सदर तहसील के सामने चक्का जाम कर विरोध जताते अधिवक्ता ।-संवाद

फोटो-19-बलरामपुर के सदर तहसील के सामने चक्का जाम कर विरोध जताते अधिवक्ता ।-संवाद

फोटो-19-बलरामपुर के सदर तहसील के सामने चक्का जाम कर विरोध जताते अधिवक्ता ।-संवाद

फोटो-19-बलरामपुर के सदर तहसील के सामने चक्का जाम कर विरोध जताते अधिवक्ता ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed